हिन्दी - Speaking up

GKN Automotive में हम व्यवसाय आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सारे कर्मचारी हमारे मूल्यों और Our Code संहिता की अपेक्षाओं के अनुसार स्वयं भी ऐसा आचरण करेंगे।

Speaking Up

कभी-कभी चीज़ें ग़लत हो जाती हैं। जब ऐसा हो जाए तो यह महत्वपूर्ण है कि कर्मचारी इसे हमारे ध्यान में लाएं ताकि हम इससे निपट सकें और फिर से होने से रोक सकें। इस लिए हम ‘Speaking Up आवाज़ उटाने’ की संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं जिसमें हम सारे GKN Automotive से कहते हैं कि वे सरोकार के मुद्दों को हमारे ध्यान में लाएं।

पहला कदम

पहला कदम – अपने प्रबंधक से बात करें

यदि आप किसी चीज़ के बारे में चिंतित हैं जो आप GKN Automotive में देखते या सुनते हैं तो आपका पहला संपर्क बिंदु आपके स्थल का आपका लाइन प्रबंधक या (यदि ज्यादा उचित हो तो) कोई अन्य प्रबंधक या विशेषज्ञ होना चाहिए।

अधिकांश मामलों में, वे आपके सरोकार को तेजी से और आसानी से निपटाने में सक्षम होंगे।

Speaking up.png

अन्य विकल्प – कर्मचारी प्रकटीकरण हॉटलाइन (Employee Disclosure Hotline)

यदि किसी भी कारण से आप महसूस करते हैं कि आप मामले को आंतरिक रूप से नहीं उठा सकते तो हम कर्मचारी प्रकटीकरण की गोपनीय और गुमनाम हॉटलाइन प्रदान करते हैं जिसका इस्तेमाल सरोकार संबंधी मुद्दों की रिपोर्ट के लिए किया जा सकता है। यह हॉटलाइन दिन के 24 घंटे, हफ़्ते में सात दिन खुली रहती है, और इसे बाहरी, स्वतंत्र कंपनी द्वारा होस्ट किया गया है।

प्रत्येक देश के लिए कर्मचारी प्रकटीकरण हॉटलाइन टेलीफोन नंबर जिनमें हम प्रचालन करते हैं, नीचे दिए गए हैं:

  • ब्राज़ील

    0800 729 2254

  • चीन

    4001201887

  • फ़्रांस

    0 800 90 47 05

  • जर्मनी

    0800 1821497

  • हंगरी

    06 80 088 133

  • भारत

    0008000 503707

  • इटली

    800761638

  • जापान

    0800-080-9955

  • मलेशिया

    1800816089

  • मैक्सिको

    8000770790

  • पोलैंड

    800005080

  • पुर्तगाल

    800815015

  • रोमानिया

    080 688842

  • स्पेन

    900751052

  • स्वीडन

    020-043 90 20

  • थाईलैंड

    1800014742

  • तुर्की

    00800 492 4088 0042

  • युनाइटेड किंगडम

    0808 196 2688

  • संयुक्त राज्य अमेरिका

    8442382336

कर्मचारी प्रकटीकरण हॉटलाइन के माध्यम से आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी को कानूनी विभाग (Legal Function) के साथ साझा किया जाएगा जो इस बात पर विचार करेगा कि सरोकार का कितने बेहतरीन तरीके से समाधान किया जाए और यदि उचित हो तो जाँच कराएगा। जब आप कर्मचारी प्रकटीकरण हॉटलाइन के माध्यम से कोई सरोकार उठाते हैं तो आपको एक अनूठी संख्या दी जाएगी और आप बाद में कॉल बैक कर सकते हैं, उस संख्या को प्रदान कर सकते हैं और आपने जिस मुद्दे को उटाया है, उसकी स्थिति या परिणाम के बारे मे ब्यौरे दिए जाएंगे।

हमारी कर्मचारी प्रकटीकरण हॉटलाइन पर संपर्क करने का एक और तरीका इस वेबपृष्ठ पर टूल का इस्तेमाल करते हुए, वेब रिपोर्ट दर्ज करना है। वेब रिपोर्टों को उसी तरह हैंडल किया जाएगा जैसा कि फोन कॉल्स को किया जाता है। तथापि, हम आपको टेलीफोन का इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित करते हैं क्योंकि इससे आपके सरोकारों को समझना ज्यादा आसान हो जाता है।

मुखबिरी’ (Whistleblowing) के प्रति हमारा दृष्टिकोण

GKN Automotive में, हम जहाँ कहीं भी संभव होता है, प्रोत्साहित करते हैं कि हमारे कर्मचारियों के सरोकारों को खुले और प्रत्यक्ष रूप से उठाया जाए, और उन्हें गोपनीय रूप से केवल तभी उठाया जाए जब आप यह महसूस करें कि कोई और विकल्प है ही नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि गोपनीय रूप से उठाए गए सरोकारों से समुचित जाँच कर पाना या यह तय कर पाना ज्यादा मुश्किल हो जाता है कि क्या कोई आरोप विश्वसनीय हैं।

सभी परिस्थितियों में, हम वास्तविक सरोकार उठाने वाले कर्मचारियों को सहयोग देते हैं, भले ही ग़लतफ़हमी में उठाए गए हों। विशेष रूप से, GKN Automotive के कर्मचारियों को किसी वास्तविक सरोकार को उठाने के परिणामस्वरूप किसी अहितकर व्यवहार का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हमारी कर्मचारी प्रकटीकरण हॉटलाइन के माध्यम से या अन्य तरीकों से उठाए गए सरोकारों से हम कैसे निपटते हैं, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारी मुखबिरी और कर्मचारी प्रकटीकरण नीति (Whistleblowing & Employee Disclosure Policy PDF 554kb) देखें।

हमें सहयोग देने और जब आपके कोई सरोकार हों तो आवाज़ उठाने के लिए आपका धन्यवाद।